फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रंगूर में फायरिंग मामले में शामिल एक और अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के दौरान गाइड के रूप में काम कर रहा था आरोपी
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने रंगूर के तस्करी व फायरिंग मामले में शामिल एक और अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह आधी रात की गोलीबारी की घटना के समय गाइड के रूप में काम कर रहा था, और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। पुलिस के अनुसार यह चौथा शीर्ष हेरोइन तस्कर है। उसकी पहचान नीरज जसवाल उर्फ रोमी निवासी खंडवाला विकासनगर अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 11 जून 2023 की रात को पुलिस थाना रामगढ़ क्षेत्र के रंगूर में आधी रात को गोलीबारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाके पर तीन हेरोइन तस्करों को लगभग 14 करोड़ रुपये की हेरोइन, 93200 रुपये नकद और एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। ये लोग अपनी कार को घटनास्थल पर छोड़कर एक स्थानीय की बाइक पर भागने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, चौथा तस्कर नीरज जसवाल बाइक से भागने में कामयाब रहा था। अब उसे पंजाब पुलिस ने एक नाके पर गिरफ्तार किया है। पंजाब से सांबा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। एसएसपी बेनाम तोश ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इसमें एडिशनल एसपी सुरिंदर चौधरी, डीएसपी सांबा गारू राम, एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार, एसएचओ रामगढ़ सुदेश कुमार और इंस्पेक्टर शाम लाल शामिल हैं। कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें