फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्री गुरु रविदास के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। श्री गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट व सत्संग सोसायटी सिकंदरपुर कोठे की तरफ से रविवार को प्रेसवार्ता में बताया गया कि श्री गुरु रविदास के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 29 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन सीएल बनाल, संयोजक केसर सिंह, महासचिव डीडी शिवगोत्रा तथा कैप्टन मनोहर लाल ने बताया कि शोभायात्रा निकाली श्री गुरु रविदास भवन आरएस पुरा से शुरू होगी और मीरां साहिब से होते हुए सुखसागर भवन सिकंदरपुर कोठे में संपन्न होगी। सुबह 11 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में दूसरे प्रदेश के श्रद्धालु भी हिस्सा लेंगे। शोभायात्रा के पहुंचने के बाद श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज द्वारा समूह संगत को प्रवचन के माध्यम से निहाल करेंगे। 7 फरवरी को सुखसागर भवन सिकंदरपुर कोठे में संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन गुरदीप गिरि सहित अन्य प्रवचन से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, और गुरु रविदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में दौरान पुुरुषोत्तम कुमार, कैप्टन तरसेम लाल, मुल्ख राज, प्रीतम चंद, महेंद्र सिंह, नंबरदार बिशन दास तथा दर्शन लाल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें