फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध... सब्जियों की माला, टमाटर का ताज पहनकर प्रदर्शन

विज्ञापन
सब्जियों की माला, टमाटर का ताज पहन महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) ने सब्जियों, फलों और खाने की चीजों की बेलगाम कीमतों के खिलाफ बड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गले में सब्जियों की माला और सिर पर टमाटर का ताज रख विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार वसूली में मस्त है। प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने प्लेकार्ड पकड़ कर नारेबाजी की। प्लेकार्ड पर लिखा - अच्छे दिन, मिले महंगे दिन, टमाटर 250, अदरक 320, गोभी 100, बैंगन 80, करेला 100, महंगाई से राहत दो, प्रीपेड मीटर नहीं जैसे नारे लिखे थे।
विज्ञापन

साहनी ने कहा कि सब्जियां दोगुनी-चौगुनी कीमतों में मिल रही हैं। एक साल में आटा, दाल, चावल के दाम 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। पौष्टिक आहार तो दूर थाली से आम सब्जियां भी गायब हो चुकी हैं। स्मार्ट और प्रीपेड मीटर लगा राजस्व बटोरने में व्यस्त प्रशासन भ्रष्टाचारियों और काला बाजारियों पर नकेल कसने में असफल है। अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह, उपाध्यक्ष शशिपाल, मंगू राम, राजेश शर्मा, नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें