अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई ने संकट की इस घड़ी में प्रशासन समेत तमाम एनजीओ , समाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं को बेसहारा और बेघर बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की है । पार्टी शिवसेना का कहना है कि इस महामारी का सबसे ज्यादा खतरा इन बच्चों को है। इनके पास मास्क, सैनिटाइजर यहां तक कि हाथ धोने के लिए साबुन तक भी उपलब्ध नहीं है। यह लोग भूख , उत्पीड़न से जूझ रहे हैं। पार्टी के अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई लम्बी खिंचने वाली है और इस दौरान कोई भी अनदेखा नहीं छूटना चाहिए । साहनी ने कहा कि लॉकडाउन में सभी से घर पर रहने की मांग की जा रही है लेकिन इन सड़क के बच्चों के बारे में क्या, वे कहाँ जाएंगे। प्रशासन को इसके बारे में सोचने की अपील की।