फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर खुलने से अब तक शिवखोड़ी में पहुंचे 1397 श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बाद जिला रियासी के दूसरे सबसे बडे़ धार्मिक स्थल श्री शिवखोड़ी धाम रनसू श्रद्धालुओं के इंतजार में है। बीते माह 16 अगस्त को मंदिरों के खुलने से लेकर अब तक सिर्फ 1397 श्रद्धालु ही शिवखोड़ी धाम पहुंचे हैं और प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किए हैं। इनमें ज्यादातर श्रद्धालु स्थानीय हैं, जबकि दूसरे राज्यों से आने वाले भक्तों की संख्या काफी सीमित हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के लगाए लॉकडाउन और अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान पिछले माह तक शिवखोड़ी धाम का अधार शिविर रनसू भी बंद था। रनसू से शिवगुफा तक जाने वाले मार्ग कंटीले तार लगा कर बंद कर दिया था। सिर्फ स्थानीय लोगों को ही मवेशी आदि लेकर जाने की इजाजत थी।
मंदिरों को खोलने की अनुमति मिलने के बाद स्थानीय दुकानदारों को उम्मीद जगी थी कि उनका व्यापार दोबारा से शुरू होगा, लेकिन अभी तक यात्रा पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो सकी है। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए थे, रेपिड टेस्ट की भी सुविधा भी थी, लेकिन श्रद्धालु नहीं आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लॉकडाउन से पहले शिवखोड़ी में रोजाना पांच से छह हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। ज्यादातर यात्री कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन बाद यहां आते थे। अब कटड़ा में यात्रा शुरू होने के बाद ही रनसू शिवखोडी में बम बम भोले का जयघोष गूंजने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें