फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिकों ने उमर सरकार पर निकाली भड़ास

Wed, 30 Jul 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु हत्या के खिलाफ शिव सैनिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राज्य सरकार का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिव सैनिकों ने दो टूक कहा कि यदि पशु हत्या के खिलाफ सरकार ने कठोर कदम नहीं उठाया तो लोगों का गुस्सा भड़क सकता है।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह पार्क के नजदीक एकत्रित शिव सैनिकों का नेतृत्व कर रहे शिव सेना बाल ठाकरे के जिला अध्यक्ष नरेंद्र तांगड़ी ने कहा कि कठुआ जिले के पूंड इलाके में पशु हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। भारी बवाल के बावजूद अब पत्नीटॉप के निकट भी पशु हत्या की घटना हुई है। यह दर्शा रहा है कि राज्य सरकार को पशु हत्या मामलों से खास गुरेज नहीं है।

तांगड़ी के अलावा बबलू कुमार, ईश्वर शर्मा, शशि शर्मा, हरि सिंह, टोनी कुमार ने कहा कि रियासत में पशु तस्करी को आज तक नहीं रोका जा सका है। इससे धार्मिक सौहार्द बिगड़ रहा है लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार ऐसे हालात के बावजूद चुप्पी साधे है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि इसी तरह से सरकार बेपरवाही रही तो रियासत का माहौल बिगड़ सकता है जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने भी प्रयास किए लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और पुतला जलाकर जोरदार विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें