शीतल देवी गाड़ी की चाबी लेती हुई। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : jammu
जम्मू। भारतीय पैरा-तीरंदाज एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित शीतल देवी की अपने परिवार के साथ एक फोटो सोमवार को आकर्षण का केंद्र रही। फोटो में वह अपने परिवार के साथ महिंद्रा स्काॅर्पियो की चाबी लेते हुए दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि यह गाड़ी उन्हें महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा की ओर से उपहार स्वरूप दी गई है। आनंद महिंद्रा ने 2023 में एक्स पर पोस्ट में लिखा था कि वे शीतल देवी को एक गाड़ी भेंट करना चाहते हैं। उन्हें एक गाड़ी भेंट में लेने को कहा था। पर उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया था कि 2025 में जब वह 18 साल की हो जाएंगी तब गाड़ी लेंगी। ब्यूरो