फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अब पेरिस ओलंपिक में चलेंगे शीतल और राकेश के तीर, ऐतिहासिक सफलता हासिल कर बनाई जगह

Sun, 29 Oct 2023 12:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने शुक्रवार को पैरा एशियाड की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक और राकेश कुमार ने रजत पदक जीत कर अगले वर्ष होने वाले पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन
शीतल देवी और राकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम की पैरा तीरंदाज बिना बाजू की शीतल देवी ने शुक्रवार को पैरा एशियाड की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक और राकेश कुमार ने रजत पदक जीत कर अगले वर्ष होने वाले पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। 

विज्ञापन


इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के साथ खिलाड़ियों के परिवार बाले गर्व महसूस कर रहे हैं । राकेश कुमार ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल किए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जिला रियासी व जिला किशतवाड़ में इतिहास रच दिया है।

हाथ में तिंरगा लेकर सड़क पर निकले परिजन

राकेश के गृह निवास कटड़ा के साथ लगते नताली गांव में राकेश की माता दर्शन देवी, पत्नी ज्योति देवी, पुत्र अंश वर्मा, भाई दीप कुमार बजाल, नेहा बजाल, मृदुल बजाल, दक्षेश बजाल के साथ गांव वासियों ने तिरंगा झंडा हाथों में लिए भारत माता की जय घोष के नारे लगाए ओर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन


राकेश कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता को लेकर पूरा गांव खुश है। राकेश की माता दर्शना देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश ने अपने पिता स्वर्गीय प्रीतम चंद जी के सपनों को पूरा कर रहा है आज अगर इसके पिता होते तो वह बहुत खुश होते । वही राकेश कुमार के भाई दीप बजाल ने कहा कि केरा बड़ा भाई अभी तक देश व विदेश में मुकावले कर कई पदक जित चुका हैं ओर राकेश आगामी पेरिस ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जरूर हासिल करेगा।

श्राइन बोर्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर रहा : अंशुल गर्ग

सीईओ अंशुल गर्ग ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्टार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच कर पूरे प्रदेश के साथ ही भारत को गौरवान्वित किया है अंशुल गर्ग ने कहा कि श्राइन बोर्ड का स्पोर्ट्स स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर रहा है । दूसरी ओर इस मौजूद समय में और युवा लगातार खेलों की ओर आकर्षित हुए होते हुए श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण लेने पहुच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें