संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में 10 मई को परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। साथ ही इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगा। इस संबंध में नगर में बुधवार को भी तैयारियां जारी रहीं।
श्री परशुराम सेना के सदस्यों के साथ ही श्री दुर्गा नाटक मंडली व श्री सनातन धर्म सभा के सदस्यों ने नगर का दौरा कर दुकानदारों व स्थानीय लोगों को 10 मई की शाम को निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल होन की अपील की। शाम को एक बैठक सनातन धर्म सभा में हुई, जिस में फैसला किया गया कि नगर के चौक चबूतरा से मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे तक शोभायात्रा को निकाली जाएगी। बाद में यात्रा कोर्ट रोड, नई बस्ती से होते हुए रामलीला मैदान में आएगी। बाजार में तीन-चार स्थानों पर छबीलें लगाई जाएंगी व प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। बैठक में निशांत मगोत्रा, राकेश शर्मा, विशन मगोत्रा, संजीव खजूरिया, राजीव बनाथिया और गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।