जम्मू। मरम्मत और रखरवाव कार्य के चलते 20 अगस्त को राजोरी सहित जम्मू जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 20 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अरनास, धरमारी, माहोर, सरहबग्गा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह एमईएस, सैनिक कॉलोनी, रत्नूचक और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 20 अगस्त को सुबह सात बजे से 11 बजे तक, बजालता, कूपर, कन्ना शरगल, मल्होरी जाग्गीर और आसपास के इलाकों में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। छन्नी हिम्मत, मलिक मार्केट, अपर चौवाड़ी, मट्टू कॉलोनी और आसपास के इलाकों में 20 अगस्त को सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सियालसुई, बाली बावन, धांगरी, पोथा, सरनू, धनवान, चिंगस और डूंगी-केरी और आसपास के क्षेत्रों में भी 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।