जम्मू। जरूरी रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संदर्भ बिजली विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत बिजली नानक नगर और आसपास इलाकों में सात और दस जून को सुबह छह से दस बजे तक बंद रहेगी।
इसी तरह अपर बठिंडी, सतवारी और आसपास इलाकों में सात जून को सुबह छह से दस बजे तक, नरवाल रोड, जेडीए, बाहु फोर्ट, बबलियाना, ग्रीन एवेन्यू, चौआदी और आसपास इलाकों में आठ जून को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। अपर छन्नी, सतवारी, एयरपोर्ट रोड और आसपास इलाकों में नौ जून को सुबह छह से दस बजे, पुलिस लाइन, राजीव कॉलोनी, बाहु फोर्ट, बबलियाना और आसपास इलाकों में दस जून को सुबह छह से दस बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह डिग्याना आश्रम, बठिंडी और आसपास इलाकों में 11 जून को सुबह छह से दस और बाहु फोर्ट, शास्त्री नगर और आसपास इलाकों में 12 जून को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी।