जम्मू। रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 26 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार बिजली कुल्लियां, बड़याल, सिंबल मोड़, मक्खनपुर, टाली मोड़, धोंथली, कच्ची छावनी, जैन बाजार, कर्ण नगर, पंजतीर्थी, सुहागपुर, नंदपुर, कोटली जबोवाल, अरनिया, सुंदरपुर, तालाब तिल्लो, कबीर कॉलोनी, बसंत विहार, मनोरमा विहार, कर्नल कॉलोनी, पुंछ हाउस, प्रिया दर्शनी लेन, परगवाल, राजपुरा, भलवाल, बाड़ी ब्राह्मणा में 26 मई को सुबह सात बजे से 11 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।