जम्मू। मरम्मत कार्य के कारण बुधवार से आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत आरएस पुरा, बडयाल, चौवाला और दबलैहड़ में एक दिसंबर को सुबह नौ से तीन बजे, रामगढ़, रंगूर और आसपास इलाकों में सुबह नौ से चार बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह सुहागपुर, कोटली, जबोवाल, अरनिया, तरेवा, रेहाल और आसपास इलाकों में एक दिसंबर को सुबह नौ से तीन बजे, बडयाल ब्राह्मणा और आसपास इलाकों में सुबह सुबह नौ से तीन बजे, गाडगढ़, इंदिरा नगरा और आसपास इलाकों में सुबह नौ से तीन बजे, लक्कड़ मंडी, पटोली, जानीपुर कॉलोनी, पंपोश कॉलोनी, अंबरधार नगर, हाईकोर्ट, तालाब तिल्लो, कबीर कॉलोनी, बसंत विहार, मनोरमा, कर्नल कॉलोनी, पुंछ हाउस, प्रिया दर्शनी को सुबह नौ से तीन बजे तक बिद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिलावर, परनाला और आसपास इलाकों में एक और तीन दिसंबर को सुबह नौ से चार तक बिजली बंद रहेगी। मरहीन, बबलिया, मनयारी, खनवाल और आसपास इलाकों में सुबह दस से चार बजे के अलावा लगेट, पल्ली, नीहालपुर में एक और दो दिसंबर को सुबह नौ से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।