फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः उमर अब्दुल्ला के समर्थन में उतरे शशि थरूर, बोले- आप अकेले नहीं हैं

Mon, 05 Aug 2019 05:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला के समर्थन में उतरे शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटी में एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद से सियासी हलचल चरम पर है। रविवार देर तक कई तरह की उठापटक का दौर जारी रहा। कांग्रेस नेता शशि थरूर उमर अब्दुल्ला के समर्थन में उतर आए और कहा कि आप अकेले नहीं हैं।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि 'आप अकेले नहीं हैं उमर अब्दुल्ला। हर लोकतांत्रिक भारतीय कश्मीर के मुख्यधारा के नेताओं के साथ खड़ा है क्योंकि आप उसका सामना करेंगे जो भी देश के लिए सरकार के मन में है। संसद का सत्र अब भी चल रहा है और हमारी आवाज भी शांत नहीं होगी।'

 

 

वहीं, रात करीब एक बजे पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद आई। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया। महबूबा ने लिखा कि भाजपा नेता होने के बावजूद अटल जी की कश्मीरियों के प्रति सहानुभूति और उनका प्रेम जीतना....आज हमें उनकी कमी बहुत खल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें