घाटी में एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद से सियासी हलचल चरम पर है। रविवार देर तक कई तरह की उठापटक का दौर जारी रहा। कांग्रेस नेता शशि थरूर उमर अब्दुल्ला के समर्थन में उतर आए और कहा कि आप अकेले नहीं हैं।
वहीं, रात करीब एक बजे पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद आई। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया। महबूबा ने लिखा कि भाजपा नेता होने के बावजूद अटल जी की कश्मीरियों के प्रति सहानुभूति और उनका प्रेम जीतना....आज हमें उनकी कमी बहुत खल रही है।