शारदा क्रिकेट क्लब की विजेता टीम। संवाद
- फोटो : jammu
विनीत रैना ने खेली नाबाद 129 रन की शतकीय पारी
जम्मू। एमए स्टेडियम में खेले जा रहे कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग में बुधवार को शारदा क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया।
शारदा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाए। शारदा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज विनीत रैना ने नाबाद 129 रन की शतकीय पारी और कप्तान विराज शार्डियन ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेल कर रॉयल क्रिकेट क्लब को 206 रन का लक्ष्य दिया।
रॉयल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज धीरज भट्ट ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब ने 18.1 ओवर में 10 विकेट पर केबल 112 रन ही बनाए। रॉयल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अर्श रैना के 27 रन और नीलेश के 35 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद