फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rally Baramulla: दो हजार करोड़ की 240 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, शाह बोले- मिलेगी सुविधा

Thu, 06 Oct 2022 01:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गृहमंत्री ने कहा कि एक लाख परिवारों को 847 करोड़ रुपये खर्च कर शिक्षा के क्षेत्र के तहत शामिल करने का फैसला लिया गया है। जम्मू कश्मीर की 402 पंचायतों में 2 स्टेडियम और हर पंचायत में खेल के मैदान बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बारामुला में परियोजनाओं का शुभारंभ करते शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बारामुला में दो हजार करोड़ रुपये की कुल 240 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शाह ने कहा कि नांगल से बारामुला तक और बारामुला से उड़ी तक साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेस वे बनाया गया है। पर्यटकों को गुलमर्ग से बारामुला तक लाने के लिए 85 करोड़ रुपये से 43 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है।

विज्ञापन


एक लाख परिवारों को 847 करोड़ रुपये खर्च कर शिक्षा से जोड़ने का फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर की 402 पंचायतों में दो स्टेडियम और हर पंचायत में खेल मैदान बनाए गए हैं। 10 करोड़ रुपये से 2 इंडोर स्टेडियम भी बन रहे हैं। रेल नेटवर्क बढ़ाने के लिए उधमपुर से बारामुला तक रेल लिंक का काम शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3167 करोड़ रुपये की लागत से 119 नई सड़कें बनाई गई हैं। बारामुला के गुज्जर-बक्करवाल परिवारों की बच्चियों के लिए सौ बिस्तर की क्षमता के साथ एक रेजिडेंस स्कूल बनाया गया है। जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में पांच नए डिग्री कॉलेज भी खोले जा रहे हैं, बारामुला में सरकारी मेडिकल कॉलेज भी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक लाख परिवारों को 847 करोड़ रुपये खर्च कर शिक्षा के क्षेत्र के तहत शामिल करने का फैसला लिया गया है। जम्मू कश्मीर की 402 पंचायतों में 2 स्टेडियम और हर पंचायत में खेल के मैदान बनाए गए हैं। वहीं 10 करोड़ रुपये की लागत से 2 इंडोर स्टेडियम भी बन रहे हैं।

शाह ने कहा कि इस साल सितंबर महीने में गुलमर्ग में 13 लाख पर्यटक आए। उन्होनें कहा कि हजारों करोड़ रुपये के बिजली के कारखाने और सिंचाई परियोजनाएं लगने से कश्मीर की घाटी में समृद्धि आएगी। रेल नेटवर्क के सुधार के लिए उधमपुर से बारामुला तक रेल लिंक का काम शुरू कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 3167 करोड़ रुपये की 119 नई सड़कें बनाई गई हैं। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री औद्योगिक पैकज के तहत कश्मीर में देशभर से 56000 करोड़ का निवेश आया है जिससे 5 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

बजट बढ़कर 1515 करोड़ हो गया

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा कि तीन परिवारों के शासन के दौरान जम्मू और कश्मीर में 132 करोड़ रुपये का बजट था वहीं 2022-23 में प्रधानमंत्री मोदी के शासन में यह बजट 1515 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। डीडीसी और पीडीसी के लिए अलग से 110 करोड़ रुपये दिये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें