फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के खिलाफ घाटी में छात्र-छात्राओं ने खोला मोर्चा, श्रीनगर-मुजफ्फराबाद हाईवे किया जाम

Wed, 15 May 2019 04:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके में तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी घाटी के विभिन्न इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारी आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने ीक मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रताप कॉलेज के छात्र घटना के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रेस कालोनी में एकत्र हुए हुए। उन्होंने प्रेस कालोनी से कालेज तक रैली निकाली। इस बीच एमए रोड पर स्थित वीमेंस कॉलेज में भी छात्राओं ने प्रदर्शन किया। कालेज प्रबंधन की ओर से कालेज से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दिए जाने के कारण छात्राओं ने कालेज में ही प्रदर्शन किया। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) की छात्राओं ने भी मार्च निकाला गया। हजरतबल इलाके में कश्मीर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की। 

अमर सिंह कॉलेज और बेमिना डिग्री कॉलेज के छात्रों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए। छात्र वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए और उन पर जमकर पत्थरबाजी की। इन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। दोपहर में अमर सिंह कॉलेज के छात्र एक-एक कर कॉलेज गेट पर जमा होते दिखे। उन्होंने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। अचानक सुरक्षा बलों पर उन्होंने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। आस-पास की दुकानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि के शीशे भी तोड़ डाले।
विज्ञापन


मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में कंगन डिग्री कॉलेज के छात्रों ने भी कॉलेज से लेकर कंगन चौक तक रैली निकाली। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में हायर सेकेंडरी स्कूल बोनियार की छात्राओं द्वारा श्रीनगर-मुजफ्फराबाद हाइवे पर जमकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कुछ देर तक रास्ता भी जाम कर दिया। इस बीच घाटी के अन्य जिलों से भी छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की खबरें प्राप्त हुई हैं। कुछ इलाकों में प्रशासन द्वारा पहले से ही प्रदर्शनों की संभावना को देखते हुए स्कूल-कालेज बंद रखने का फैसला लिया गया था। 

एसआईटी कर रही मामले की जांच
सुंबल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एसडीपीओ सुंबल के नेतृत्व में गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस को बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें