फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेक्स रैकेट के आरोपी 4 दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तालाब तिल्लो से गिरफ्तार देह व्यापार में शामिल चारों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। साथ ही महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली गई है। इसमें कई लोगों के नंबर है, जिनके अवैध धंधे में शामिल होने की आशंका है। शनिवार पुलिस ने तालाब तिल्लो में रेनू कुमारी के घर छापा मारा था। यहां से युवती और दो लोगाें को गिरफ्तार किया था। इनमें डंसाल का मोहम्मद शरीफ और बनतालाब का लियाकत अली है। बताया जा रहा है कि रेनू कुमारी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके संपर्क में कई और महिलाएं भी हैं. जिनके जरिए वह घर में देह व्यापार चलाती थी। पुलिस ने मोबाइल फोन की डिटेल के आधार पर रविवार को कई जगह पर छापेमारी की।
विज्ञापन

नबाबाद पुलिस ने दर्ज किए तीन मामले
पिछले दो महीनों में नबाबाद पुलिस स्टेशन में देह व्यापार के 3 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें दो ज्यूल स्थित होटलों के हैं। सूत्रों की मानें तो ज्यूल और नबाबाद के अंतर्गत कई होटलों में रात को बाहरी राज्यों से युवतियों को लाकर देह व्यापार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें