फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: कश्मीर में भीषण शीतलहर, -4.6 डिग्री पारे के साथ पहलगाम सबसे ठंडा, श्रीनगर-गुलमर्ग भी माइनस में

Thu, 28 Dec 2023 10:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

घाटी में हालात ज्यादा खराब हैं। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा। यह कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फानी तूफान - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है। कल श्रीनगर और जम्मू के मैदानी इलाके घना कोहरा छा रहा है। घाटी में हालात ज्यादा खराब हैं। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा। यह कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


श्रीनगर के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का भी तापमान शून्य से नीचे चल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन कश्मीर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। दिल्ली से श्रीनगर आने वाली कई उड़ानें देरी से पहुंचीं। परिवहन विभाग ने चालकों को एडवाइजरी जारी कर वाहनों को चलाते वक्त एहतियात बरतने की सलाह दी है।

श्रीनगर में माइनस 2.6, गुलमर्ग माइनस 2.8 डिग्री तापमान
कश्मीर चिल्ले कलां की चपेट में है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 3.2, कोकरनाग में माइनस 2.2 और कुपवाड़ा में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें