फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री का दौरा नहीं कर सकता बलिदानियों के परिवारों के दर्द की भरपाई : फारूक

Thu, 28 Dec 2023 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-कुलगाम में कहा-अगर यहां युद्ध हुआ तो बम हम पर गिरेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पुंछ में सैन्य जवानों पर हमले की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए थीं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दौरा मुठभेड़ में बलिदान जवानों के परिवारों के दर्द की भरपाई नहीं कर सकता है। यह बातें उन्होंने बुधवार को फ्रिसल (कुलगाम) में प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का राग अलापा।
कश्मीर के गाजा में बदलने पर उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा, अगर भारत व पाकिस्तान ने मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए कोई रास्ता नहीं निकाला तो क्या होगा? हमारे पास आतंकवाद है, चीन भी हमारे सिर पर बैठा है। अगर यहां युद्ध हुआ तो बम कहां गिरेंगे? क्या बम हवा में फटेंगे या हम पर गिरेंगे? अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत के पक्ष में हैं अन्यथा हमें उसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा जैसा गाजा में फलस्तीनियों के साथ हो रहा है। नेकां अध्यक्ष ने कहा कि मैं उस बात पर विश्वास करता हूं जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कही थीं कि आप अपने दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन अपने पड़ोसी नहीं। यहां तक कि प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि यह लड़ने का समय नहीं है। इसलिए दोनों पड़ोसियों के बीच शांति प्रक्रिया बहाल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

राहुल की भारत न्याय यात्रा को समर्थन
नेकां सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि हम पहले भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा रहे हैं। राहुल गांधी देश को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। वह समुदायों के बीच अविश्वास और नफरत को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें