उधमपुर के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
यह सड़क हादसा उधमपुर के पास समरौली इलाके में हुआ जब एक टाटा नैनो कार अपना संतुलन खोकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में दो महिलाएं, तीन बच्चे और एक युवक सवार था।
सूत्रों के मुताबिक टाटा नैनो कार का नंबर जेके02एआर,1584 है। यह कार उधमपुर से डोडा की ओर जा रही थी तभी कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को जम्मू मेडिकल काजेल में रेफर कर दिया है।