जम्मू। वित्त विभाग में सात निदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां की गई हैं। विभाग के प्रधान सचिव संतोष डी वैद्य की ओर से जारी एक आदेश में फैयाज अहमद लोन को निदेशक जनरल अकाउंट एंड ट्रेजरी जेएंडके बनाया गया है।
मोहम्मद याकूब इत्तो को निदेशक जनरल जेएंडके फंड्स आर्गनाइजेशन बनाया गया है। इसी तरह महेश दास को निदेशक जनरल (कोड्स) वित्त विभाग, परवेज सज्जाद सोफी को निदेशक जनरल आडिट एंड इंस्पेक्शन जेएंडके, नीरज गुप्ता बख्शी को निदेशक जनरल लोकल फंड आडिट एंड पेंशनर जेएंडके, मोहम्मद सुलतान मलिक को निदेशक जनरल (बजट) वित्त विभाग और जहूर अहमद वानी को निदेशक जनरल विद्युत विकास विभाग बनाया गया है। ब्यूरो