फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कट्टरपंथी अलगाववादी नेता का बेटा गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2016 11:40 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अलगाववादी का बेटा गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सलीम गिलानी के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सलीम ने बताया कि वीरवार को रैनावारी थाने से घर पर फोन आया था।
विज्ञापन


उस वक्त वह घर पर ही मौजूद थे। फोन पर पूछा गया कि आपके बेटे कहां हैं। यह बताने पर बड़ा बेटा घर से बाहर है और छोटा घर पर है। इस पर छोटे बेटे सैयद फरहान को थाने भेजने को कहा गया।

उन्होंने उसे भेज दिया, लेकिन उसके बाद से वह नहीं लौटा है। पूछने पर थाने से केवल इतना बताया गया कि ऊपर से गिरफ्तारी का आदेश था।
विज्ञापन

अलगाववादी नेता ने कहा- बेटी की सोच मुझसे अलग

kashmir - फोटो : PTI
फरहान इस्लामिया कालेज में बीएससी भाग एक का छात्र है। सलीम ने कहा कि मेरी सोच कट्टरपंथी है, लेकिन छोटा बेटा ठीक इसके विपरीत है। उसकी गिरफ्तारी की वजह समझ में नहीं आ रही है। 

गौरतलब है कि आठ जुलाई को बुरहान के मारे जाने के बाद से घाटी में हिंसा जारी है। इस बीच पुलिस ने हजारों लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें