फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी श्रीनगर से गिरफ्तार, हिंसा भड़काने का आरोप

Wed, 05 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में हिंसा भड़काने वाले अलगाववादी नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी श्रीनगर में युवकों को पत्थरबाजी और हिंसा के लिए भड़का रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उनको और उनके करीबी फहमीदा सोफी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोटी बाग पुलिस थाने में ले जाया गया है।

अंद्राबी की गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों में रोष है, ऐसे में हिंसा भड़कने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

  Separatist leader Asiya Andrabi has been arrested by police in Srinagar's Kral Khud area for instigating youths for stone pelting. — ANI (@ANI_news) October 4, 2016

पहले भी देशविरोधी गतिविधियों में रहीं हैं शामिल

asiya andrabi - फोटो : Getty Images
उल्‍लेखनीय है कि आसिया उस समय सुर्खियों में आयीं जब श्रीनगर में पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर उसने पाकिस्तानी झंडा फहराया था।

आसिया ने न केवल पाकिस्तान का झंडा फहराया बल्कि अपने समर्थकों के साथ उसने वहां का राष्ट्र गान भी गाया था। इस मामले में उसपर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। आपको बता दें की आसिया अंद्राबी, हुर्रियत की महिला विंग 'दुख्तरान-ए-मिल्लत' (डॉटर ऑफ नेशन) की चीफ हैं और जानी-मानी अलगावावादी नेता हैं। इस संगठन का उद्देश्य रहा है कि कश्मीर में इस्लामिक कानून लाया जाए और इसे भारत से अलग किया जाय।

इससे पूर्व 28 अगस्त 2010 को आसिया को देश में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने, हिंसा फैलाने और देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके पति आशिक हुसैन फक्तू हैं जिन्होंने 22 वर्ष जेल में काटा है। साथ ही सितंबर 2013 में आसिया के तीन भतीजों को आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

...जब शरीफ ने लिखा था आसिया को खत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : File Photo
असिया अंद्राबी के न केवल हाफिज सईद जैसे आतंकियों से रिश्ते बताए जाते हैं बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी खुलकर तारीफ करते हैं। पिछले शरीफ ने आसिया अंद्राबी के एक खत लिखा था, जिसकी मीडिया में खूब चर्चा हुई थी।  

नवाज शरीफ ने महिला अलगाववादी संगठन 'दुखतरन-ए-मिल्लत' की नेता आसिया अंद्राबी को पत्र लिखकर उनकी भूमिका की सराहना की थी।

उन्होंने अपनी सरकार की ओर से नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग की प्रतिबद्धता जताई थी। शरीफ ने कहा था कि यह दलील वाजिब नहीं है कि कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पुराने हो चुके हैं तथा उन्होंने इन प्रस्तावों को जल्द लागू करने का आह्वान किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें