फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों की तस्वीरों के पीछे पाकिस्तानी षड्यंत्र: तस्वीर खींचने वालों पर नजर रखने के निर्देश, जम्मू पुलिस अलर्ट

Thu, 07 Aug 2025 10:34 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

पाकिस्तान द्वारा जम्मू के मंदिरों की तस्वीरें मंगवाने की साजिश के इनपुट के बाद पुलिस ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसपी जम्मू ने अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी ढिलाई पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पार से मंदिरों की तस्वीरें मंगवाने के पीछे के षड्यंत्र को भांपते हुए जम्मू जिले के मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले के एसएसपी ने अधिकारियों के साथ मंदिरों क सुरक्षा समीक्षा करते हुए तस्वीरें खींचने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


खासकर श्री रघुनाथ मंदिर और बावे वाली माता मंदिर की सुरक्षा और भी अधिक कड़ी कर दी गई है।पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं की ओर से जम्मू के मंदिरों की तस्वीरें मंगवाने की सूचना मिलने के तत्काल बाद बुधवार को जम्मू के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने जिला पुलिस लाइन में पूरे जिले के चौकी अफसरों से लेकर एसपी स्तर के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा को लेकर कहीं भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में राष्ट्र विरोधी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए अधिकारियों को अपने पूरे तंत्र को सक्रिय करने के लिए कहा गया। एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन


पुलिस व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं जैसे मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच, अपराध निपटान, सत्यापन, एनडीपीएस, यूएपीए मामलों का निपटान, हिस्ट्रीशीटर, भगोड़े, गुमशुदा व्यक्ति और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी मंथन किया गया। थानों में दर्ज मामलों की जानकारी ली गई। सीसीटीएनएस, ई-सक्षमता, एसआईडी और ई-समन के क्षेत्र की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
एसएसपी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सभी नशा तस्करों की पहचान की जानी चाहिए। नशा तस्करी में जो भी शामिल हैं उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सामाजिक अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहींएसएसपी ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, अपराध पर अंकुश और अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं से निपटने में त्वरित प्रतिक्रिया के साथ-साथ विनम्र व्यवहार और सहानुभूति भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें