श्रीनगर। पुराने शहर के नवाकदल इलाके में मुठभेड़ स्थल को सोमवार को सैनिटाइज किया गया। मुठभेड़ 12-13 दिन पहले नवाकदल के कनीमजार इलाके में हुई थी। सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस विशेष टीमों के साथ पहुंची और मुठभेड़ के बाद मलबे में बदली जगह पर अनफटे बारूद की तलाश में तलाशी अभियान भी चलाया गया लेकिन कुछ नहीं निकला। इसके बाद इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।
बता दें, 19 मई को इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई थी। इसमें हिज़्ब कमांडर जुनैद सहरेई और एक अन्य आतंकी मारा गया था। इस दौरान गोलाबारी में करीब 10 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा था।