अखनूर। कस्बे में सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। जिस पर कस्बे के बाजारों और गलियों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर सोमवार को काम छोड़ो हड़ताल कर दी। कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। लोगों को कोई प्रकार की परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। चेयरमैन दीपेश सिंह ने बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल रखी थी। इस किसी कर्मचारी ने काम नहीं किया। इस पर निदेशक से सफाई कर्मचारियों के वेतन संबंधी जानकारी दे कर वेतन जारी कराया गया है। मंगलवार से कर्मचारी काम पर आएंगे, उनकी हड़ताल खत्म हो गई है। ब्यूरो