फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का कचरा बन गया आय का साधन

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में कचरा एकत्रित करते कंपनी के कर्मचारी।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक की पंचायत पल्ली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर से कचरा उठाया गया है। हाल ही में कचरा उठाने वाली कंपनी ने एक वाहन पंचायत के लोगों को समर्पित किया। लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए कहा था। इसके लिए लोगों को बैग भी दिए गए। उसी के तहत वार्ड-9 में घर-घर से कंपनी के नुमाइंदों ने कचरा उठाया। बदले में 15 किलो के हिसाब से लोगों को पैसे भी दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को कंपनी द्वारा सूखे कचरे के चलते लोगों को 10 हजार रुपये वितरित किया गया है, जिसमें लोग काफी खुश हैं। उनकी आय का स्रोत बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अप्रैल में पल्ली पंचायत में जनसभा को संबोधित किया गया। उसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा संयंत्र के लिए पंचायत के नुमाइंदों से संवाद किया। उसी के चलते कचरा संयंत्र के लिए कंपनी को ठेका दिया गया। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। सूखे कचरे के बदले पैसा मिलने पर लोग काफी खुश हैं। लोगों ने कहा कि वह अपने गली मोहल्ले को साफ रखने के लिए सूखे कचरे को कंपनी को दिया करेंगे। बाहर खुले में कचरा नहीं फेंकेंगे। शनिवार को इस मुहिम में पंचायत के पंच नरेश शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता मानिक सढोत्रा और गांव के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें