फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के देविका नदी के निकट शनिवार दोपहर बाद रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले टांगों पर गोलियां चलाईं, बाद में तेजधार हथियार से दोनों बाजू पर हमला किया। घायल को विजयपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने अमृतसर रेफर कराया।
विज्ञापन

सूत्रों से के अनुसार रधांवा कॉलोनी विजयपुर निवासी बलविंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह को कुछ लोगों ने विजयपुर से देविका के किनारे सुनसान क्षेत्र में बुलाया। वहां आधा दर्जन लोग पहले से मौजूद थे। जैसे ही बलविंद्र वहां पहुंचा तो दूसरी ओर से कुछ लोगों ने उसकी टांगों पर गोलियां चलाईं। अन्य लोगों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उसकी दोनों बाजू पर तेजधार हथियार चलाए, जिससे बाजू कट गई। वह लोग उसे बुरी तरह से घायल कर भाग निकले। घायल के साथ एक अन्य युवक भी था। जिसे कुछ नहीं कहा गया। उसने फोन पर घायल के परिजनों को सूचना दी।
घायल को विजयपुर अस्पताल ले जाया गया। फौरी उपचार बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर किया गया। बताया गया है कि भूमि विवाद को लेकर रंजिश के चलते झगड़ा हुआ है। पुलिस ने मामला दायर कर हमलावरों के ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपना काम कर रही है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें