घगवाल। कस्बे के सामाजिक संगठन यूथ फेडरेशन के सदस्यों ने शनिवार को घगवाल बाजार में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए नालियों की साफ सफाई कराई। फेडरेशन के प्रधान अन्नू खजूरिया ने बताया कि घगवाल बाजार की नालियों से पानी की निकासी नहीं होने से गंदगी बनी रहती है। अगर कहीं थोड़ी सी बारिश भी होती है तो सारा पानी दुकानों के अंदर चला जाता है। इससे दुकानदारों का भारी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश को साफ सुथरा बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाए जाने का आह्वान किया, जिसको देखते हुए यूथ फेडरेशन ने नालियों की साफ सफाई की। संवाद