दौरे के दौरान सांसद जुगल किशोर शर्मा आरएस पुरा के सरकारी राशन स्टोर पर लोगो से जानकारी प्राप्त कर
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। जम्मू-पुंछ सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शनिवार को आरएस पुरा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जन समस्याओं का जायजा लिया। सांसद ने उपभोक्ता मामलों तथा जन वितरण विभाग के अंतर्गत आरएस पुरा स्थित सरकारी डिपो के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र के कार्ड धारकों को मिलने वाले सरकारी राशन की जानकारी प्राप्त की।
सांसद ने कहा कि आरएस पुरा के सरकारी राशन डिपो पर राशन कार्ड धारकों से बातचीत की है। लोगों ने उन्हें बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से क्षेत्र में राशन आ रहा है, वह साफ सुथरा है और समय पर बराबर मिल रहा है। विक्रम रंधावा की देखरेख में टीम भी बनाई गई है। जो समय-समय पर लोगों की राशन की किल्लत जैसी समस्याओं का समाधान कराएगी। इस मौके पर डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, विक्रम रंधावा आदि ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। गौरतलब है कि इस माह सीमावर्ती गांव की पंचायत बासपुर में कालाबाजारी करने पर एक राशन डीलर से आरएस पुरा पुलिस की ओर से राशन बरामद कर राशन डीलर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।