फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने चीची माता मंदिर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 47 वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी सुभाष चंद्र यादव के निर्देश पर विजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी की अगुवाई में मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कोविड-19 महामारी की गाइड लाइन के अनुसार सामाजिक दूरी का पूरा खयाल रखा गया। इसमें वाहिनी के पदाधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में सफाई एवं प्लास्टिक को उठाकर एक जगह एकत्रित किया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। विजय कुमार ने लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूक करते हुए कहा कि सभी अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें