-साफ सफाई करबाते नपा अधय्क्ष रमेश सैनी व कर्मी।
अरनिया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी ने कस्बे के मुख्य बस अड्डे पर सफाई कर्मियों द्वारा सफाई अभियान शुरू कराया। अध्यक्ष ने बताया कि इस समय पूरा विश्व कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है, जिससे बचने के लिए सैनिटाइजेशन, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन तो किया ही जा रहा है। साथ में आसपास के वातावरण को साफ रखना भी जरूरी है। इस मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद