फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र की माइनर नहरों की सफाई कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ की माइनर नहरों की सफाई नहीं होने से किसानों को क्षेत्र के अंतिम छोर तक खेती को सींचने में दिक्कतें आ रही हैं। सीमावर्ती गांवों के किसानों के अनुसार क्षेत्र की सभी मुख्य नहरों की सफाई हो गई है, लेकिन छोटी नहरें-नाले अभी तक बिना सफाई के हैं।
विज्ञापन

अगर हम सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सफाई करने की बात करते हैं तो उनका कहना होता है कि छोटी नहरों-नालों की सफाई ग्रामीण विकास विभाग कराएगा और अगर बीडीओ से पता करते हैं तो उनका कहना होता है कि नहरों की सफाई कराना हमारा काम नहीं है। अब हमें पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर सफाई कराएगा कौन। सोमवार को खौड़ के किसानों का एक दल एसडीएम से खौड़ की वार्ड नंबर छह में स्थित सिंचाई विभाग के नाले की सफाई कराने की मांग को लेकर मिला। किसानों ने बताया कि इस नाले पर गांव पाडली तथा खौड़ के किसानों की लगभग 20 एकड़ जमीन निर्भर है, जिसको इस नाले के पानी से सींचा जाता है, लेकिन इस बार अभी तक नाले की सफाई नहीं की गई है।
वार्ड छह के पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने बताया कि इस नाले की सफाई नहीं होने से नाले ने जंगल का रूप धारण कर लिया है। बिना सफाई किए नाले में पानी बहना बहुत ही मुश्किल है। खास बात यह है कि यह नाला सिंचाई विभाग खौड़ के कार्यालय के बीचों बीच से गुजर कर जाता है, लेकिन इस नाले की सफाई करने के लिए सिंचाई विभाग की अभी तक नजर ही नहीं गई। हमारे लिये चिंता का विषय बना हुआ है। किसानों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए बताया कि अगर जल्द नाले की सफाई नहीं की गई तो हम लोग सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें