फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेशर से नाम पूछ आपस में भिड़े सीनियर छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी में आज जूनियर छात्रों का नाम पूछने पर सीनियर छात्र आपस में ही भिड़ गए। पहले विवि कैंपस में लड़ाई हुई और फिर बाहर आकर भी दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन


मामला गर्माता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस, विवि प्रशासन के अधिकारियों और छात्रों के एक गुट के परिवार वालों ने दोनों गुटों में समझौता करा दिया।

पहले द‌िन कॉलेज गया था फ्रेशर

जानकारी के अनुसार विवि में इजीनियरिंग के पहले सेमेस्टर के छात्रों का आज पहला दिन था। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 7वें सेमेस्टर के एक छात्र ने शिक्षक के सामने ही जूनियर छात्र से उसकी पहचान पूछी।

इसी बीच पांचवें सेमेस्टर का एक अन्य छात्र भी वहां पहुंच गया और उसने भी जूनियर छात्र का नाम पूछा। इसी मसले पर दोनों सीनियर छात्रों में बहस शुरू हो गई।

पहले जिस सीन‌ियर छात्र ने (फ्रेशर)जूनियर से नाम पूछा था उसके साथ उसका एक अन्य दोस्त भी था।

वह भी दूसरे सीनियर छात्र (पांचवे सेमेस्टर वाला) से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों ही गुटों के छात्र जमा होने लगे।
विज्ञापन

थाने में ही भ‌िड़े दोनों गुट

बाद में दोनों गुट विवि कैंपस से बाहर भी एक-दूसरे से भिड़े। यहां दोनों गुटों में जमकर हाथापाई हुई। इस बीच एक गुट ने अपने जानकारों को मौके पर बुला लिया।

मामला बढ़ने से पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों गुटों में थाने में ही बहस हो गई।

मामले की सूचना मिलने पर छात्रों के घर वाले भी थाने पहुंचे और मामूली बात को तूल देने के मसले पर सबको जमकर लताड़ा। परिवार वालों द्वारा जोर डालने पर छात्रों ने आपस में माफी मांगी और ल‌िखित समझौता क‌िया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें