फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर थाने पर अब बड़े अफसर की नजर, शिकायतों और व्यवस्था की सीधी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जांच में देरी, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और व्यवस्था को लेकर उठते सवालों के बीच पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अब प्रदेश के 257 थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर रहेगी। डीआईजी से एसपी रैंक तक के 257 अधिकारियों को मेंटर बनाया है जो कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और जनता केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक अधिकारी को एक थाना आवंटित किया है। यह व्यवस्था एक वर्ष के लिए लागू रहेगी। इसका उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव व नेतृत्व का उपयोग कर कार्य संस्कृति में सुधार लाना है। मेंटर अधिकारी रिकॉर्ड के रखरखाव, कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधा, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, लॉकअप की स्थिति जैसे पहलुओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही नागरिक अनुकूल पुलिसिंग, सामुदायिक संपर्क और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देंगे।
आम लोगों को भी नई व्यवस्था से लाभ होगी। अक्सर थानों में शिकायतों पर कार्रवाई में देरी, जांच को लेकर असंतोष की बातें सामने आती हैं। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी के सीधे जुड़ने से लोगों को अपनी बात उच्च स्तर तक पहुंचाने का माध्यम मिलेगा। इससे जवाबदेही बढ़ेगी। हालांकि मेंटर अधिकारी अपराध जांच, कानून व्यवस्था, वित्तीय मामलों या जिला पुलिस कार्यालय के अधिकार क्षेत्र वाले विषयों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उनका मुख्य कार्य मार्गदर्शन, कमियों की पहचान करना और थानों को बेहतर बनाने में सहयोग करना होगा।
विज्ञापन


डीआईजी पाटिल होंगे जानीपुर थाने के मेंटर
डीआईजी रईस मोहम्मद भट को श्रीनगर के शेरगढ़ी थाने, राजीव पांडेय को निशात और श्रीधर पाटिल को जम्मू के जानीपुर थाने का मेंटर बनाया है। मुबासिर लतीफी को नागरोटा, जतिंदर सिंह जोहर को गांधीनगर, स्वर्ण सिंह कोतवाल को कानाचक, जाहिद मनहास को घरोटा थाना सौंपा गया है। रमेश अंगराल को रैनावाड़ी, ताहिर सज्जाद भट्ट को साइबर पुलिस स्टेशन जम्मू, अनंतनाग के एसएसपी अमोद नागपुरे को पहलगाम और उधमपुर के एसएसपी अमृतपाल सिंह को रेहंबल थाना आवंटित किया है। संजय कोतवाल को मां वैष्णो देवी भवन, शैलेंद्र सिंह को गंग्याल, बेनाम तोश को पंचेरी और जोगिंदर सिंह को मीरां साहिब थाने की जिम्मेदारी दी गई है। शमशेर हुसैन को एएचटीयू जम्मू, रणदीप कुमार को पुरमंडल, पवन परिहार को जीआरपी मनवाल, यौगल मनहास को पीर मीठा और अरुण गुप्ता को रामबन थाना सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें