फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करवाने पर सीनियर लेक्चरर निलंबित

Sun, 15 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं की बोर्ड की परीक्षा में गुरु हरकृष्ण पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सुपरिंटेंडेंट के तौर पर तैनात सीनियर लेक्चरर को विद्यार्थियों को नकल करने में सहायता करने पर शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरन दीप सिंह ने निलंबित कर दिया है। शनिवार को शिक्षा निदेशक जम्मू निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरन दीप सिंह ने बताया कि 13 मार्च को केमिस्ट्री का पेपर था। परीक्षा के दौरान गुरु हरकृष्ण पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित किए गए सेंटर में सुपरिंटेंडेंट सीनियर लेक्चरर सुरजीत सिंह विद्यार्थियों की नकल मारने में पूरी मदद कर रहे हैं।

जब डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को इसका पता चला तो उन्होंने सुपरिंटेंडेंट को ऐसा करने से रोका, लेकिन सुपरिंटेंडेंट सुरजीत सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनको धमकाया भी। फिर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने उनके साथ संपर्क करके पूरी बात सुनाई।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी पूरी जानकारी हासिल की और शनिवार को सीनियर लेक्चरर सुरजीत सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक सिमरन दीप सिंह ने कहा कि इसकी पूरी जांच की जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें