सांबा। सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की ओर से एंटी टनल अभियान चलाया गया। इसमें बीएसएफ जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी शामिल रहे। जवानों के दल के साथ बीएसएफ की 161 वीं वाहिणी के सहायक कंपनी कमांडर रमेश कुमार, इंस्पेक्टर (जी) सुरेश कुमार प्रधान की देखरेख में बीओपी देवेंद्र में विशेष संयुक्त एंटी टनलिंग तलाशी अभियान चलाया। इसमें दो खोजी कुत्ते के साथ 06 वीं जैकलाई के जवान व पुलिस पोस्ट राजपुरा के जवानों ने भाग लिया। एंटी टनलिंग चेकिंग के दौरान आईबी से लगभग 200-250 मीटर गहराई वाले क्षेत्र को कवर किया गया। नाले व सरकंडों में तलाशी अभियान चलाया गया। संवाद