सांबा। जिले के पर्यटक स्थल मानसर में बघिर बच्चों और वयस्कों के लिए बघिर और दिव्यांग संघ के साथ पिकनिक का आयोजन किया। इस दिन की योजना विभिन्न प्रकार की बाहरी गतिविधियों के साथ बनाई गई । इसका लक्ष्य बघिर बच्चों और वयस्कों को सामाजिक संपर्क पर काबू पाने में सहायता करना रहा।
जो भाषा की बाधाओं के कारण होता है। प्रतिभागियों ने शतरंज और अन्य मनोरंजक गतिविधियां खेली और मानसर झील के अलावा पूरा दिन बिताया। उक्त पिकनिक का उद्देश्य इन विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को उस तनाव से मुक्त करना था जो वे ज्यादातर समय बंद परिसर में महसूस करते हैं। पर्यटन विभाग ने इस तरह के भ्रमण का आयोजन किया। इस अवसर पर 30 विशेष रूप से दिव्यांगों के समूह को जम्मू से बस ने लाया गया। संवाद