सांबा। मिशन फर्स्ट ब्रिगेड ने गुर्ज डिवीजन के तत्वावधान में सांबा के सीमावर्ती गांव छिंकी में 800 मीटर संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया। जो पहले एक जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों के लिए विशेष रूप से बरसात में दिक्क्तें पेश करता था। सेना की ओर से तारकोल बिछाई गई। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के हिस्से के रूप में उन्नयन कार्य किया गया। इसमें 800 मीटर के मार्ग पर तारकोल बिछाई गई। उद्घाटन में सेना, बीएसएफ और आरसीसी के अधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक विकास अधिकारी, छंकी और सदोह गांव के सरपंचों ने भाग लिया। इस अवसर पर दोनों गांवों की लोग भी शामिल हुए। उद्घाटन के साथ ही सेना द्वारा सड़क को आधिकारिक तौर पर स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया। इस पहल के लिए सेना को धन्यवाद देते हुए ग्राम प्रधानों और बीडीओ ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों की बढ़ती गति को भी स्वीकार किया, जिसमें बुनियादी ढांचा और कृषि गतिविधियां शामिल थीं। सड़क संचार नेटवर्क के प्रगतिशील उन्नयन से इस विकास को सुगम बनाने में काफी मदद मिलेगी। सांबा का मिशन फर्स्ट ब्रिगेड चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविरों जैसी अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को शुरू करने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। सेना और स्थानीय प्रशासन सांबा के सीमावर्ती गांवों के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में निकट समन्वय में काम कर रहे हैं।