फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतिका, काजल, आरती और सूरज को आवाज-ए-डुग्गर से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वुमेन क्लब मेरी पहचान ने विक्रम चौक स्थित अमर सिंह क्लब में महाराजा हरि सिंह सम्मान समारोह करवाया। क्लब की तरफ से लतिका अरोड़ा, काजल सूरी, आरती धर, गायक सूरज सिंह को आवाज-ए-डुग्गर के सम्मान से नवाजा गया। कृष्ण लाल प्रेमी जट को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। कुसुम शर्मा टिक्कू ने गीत गाया। क्लब के संस्थापक सांध्य गुप्ता ने सभी का आभार जताते कहा कि क्लब डोगरा विरासत के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस मौके पर मां की लाडली सम्मान की भी घोषणा की गई, जो फैशन डिजाइनर महक जैन को दिया गया। मौके पर डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाड़क, पद्यमश्री डॉ. एसपी वर्मा, सुनेना महता, डीएन शर्मा, देवराज गुप्ता, विकास महाजन, अरविंद भट्टी, पंडित राजिंद्र रिक्की, धवनी महरा, विनय जोशी, बॉबी हांडा, उपासना भरद्वाज, विनय जोशी, रमन सूरी और मीना जग्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें