जम्मू। बिक्रम चौक में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बिक्रम चौक में कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अरुण प्रकाश निवासी वाल्मीकि कॉलोनी गांधी नगर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम के सिलसिले में बिक्रम चौक आया हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।