भारत्तोलन, जिम्नास्टिक, तलवारबाजी, फुटबॉल और टेनिस बाॅल क्रिकेट मैच खेले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला युवा सेवाएं एवं खेलकूद विभाग की तरफ से अंतर स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें भारत्तोलन, जिम्नास्टिक, तलवारबाजी, फुटबॉल और टेनिस बाॅल क्रिकेट मैच खेले गए।
जम्मू व कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से जिला अधिकारी तरसेम सिंह की देखरेख में यह आयोजन हुआ। जिम्नास्टिक अंडर 14 लड़कों में हेरिटेज पब्लिक स्कूल के भारत सिंह और अंडर-17 में हाईस्कूल कैंबल डंगा के राहुल कुमार पहले स्थान पर रहे।
गर्ल्स अंडर-14 जिम्नास्टिक में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानशी शर्मा पहले और हाईस्कूल कैंबल डंगा की छात्रा मीनाक्षी देवी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 में हाईस्कूल कैंबल डंगा की समीथी देवी पहले और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियंका देवी दूसरे स्थान पर रहीं।
भारत्तोलन 50 किलोभार वर्ग में हाई स्कूल कैंबल डंगा के मोहम्मद इरफान पहले, लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के अनिरुद्ध शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
45 किलो भार वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल के शिवम कुमार सिंह, 56 किलो भार में हाईस्कूल कैंबल डंगा के राजिक मलिक, 55 किलो में हायर सेकेंडरी स्कूल के नितन सिंह जबकि लड़कियों में गर्ल्स हॉयर सेकेंडरी स्कूल की मानवी देवी, अक्षरा कुमारी, हेरिटेज स्कूल की भूषण भारती, हायर सेकेंडरी स्कूल की अनुराधा जीतीं।
इन सभी के अलावा गर्ल्स अंडर 17 फुटबॉल टीम का चयन किया गया। इस मौके पर कोच अशोका कुमारी, राहुल बक्शी, गौतम कुंडल, अरुण देव सिंह, मधु रानी, मोहम्मद रियाज, अनूप शर्मा, अर्पिता महाजन, नताशा शर्मा, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।