फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोली चलने से सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस के आर्म्ड विंग में तैनात सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक जय राज नगरोटा के पंगाली का रहने वाला था।
विज्ञापन

इस समय वह जम्मू के छन्नी हिम्मत स्थित जेकेएपी 7 बटालियन में तैनात था। रविवार शाम करीब चार बजे जय राज के कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी उसके कमरे में पहुंचे। देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा है। पास में ही उसकी सर्विस राइफल भी पड़ी थी।
जय को घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया गया जहां जांच में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें