दोमाना। दोमाना पुलिस ने सरकारी भूमि पर एक कुख्यात नशा तस्कर द्वारा अवैध रूप से बनाए जा मकान को ध्वस्त कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध निर्माण हो रहा है।
जांच करने पर पता चला कि यह मकान गुज्जर बस्ती निवासी स्वर्गीय मुंशी के बेटे पप्पू द्वारा बनाया जा रहा है। मकान गिराने की कार्रवाई एसडीपीओ दोमाना, दोमाना थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी पौनीचक और तहसीलदार जम्मू पश्चिम की निगरानी में की गई। यह इलाका पौनीचक पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। जनता ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई सक्रिय और कड़ी कार्रवाई की सराहना की है, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कानून प्रवर्तन प्रयासों में समुदाय का विश्वास मजबूत हुआ है। संवाद