फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीआईएस जेएंडके की टीम ने बटाला में 389 ग्राम ज्वेलरी जब्त की

विज्ञापन
बीआईसी की टीम पंजाब में ज्वैलर की तलाशी लेती हुई
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय मानक ब्यूरो के जम्मू-कश्मीर शाखा कार्यालय के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को एम/एस न्यू पीपी ज्वेलर्स सिटी रोड बटाला (गुरदासपुर) के परिसर में तलाशी अभियान चलाया। ज्वेलर को आभूषणों पर बीआईएस हॉलमार्क के दुरुपयोग में लिप्त पाया गया। बीआईएस एचयूआईडी मार्किंग के बिना लगभग 389 ग्राम ज्वेलरी जब्त की गई।
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अपराध बीआईएस अधिनियम 2016 का उल्लंघन है। इसमें एक वर्ष तक कारावास या एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। बीआईएस ने सोने के आभूषणों पर एचयूआईडी का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। कई बार पाया है कि नकली एचयूआईडी या बिना हॉलमार्क वाले आभूषण बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें