क्षेत्र के लोगों ने सरकार से यात्री किराए को तत्काल प्रभाव से कम करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीजल के दाम काफी कम किए जाने के बावजूद बस मालिक यात्रियों से पहले जैसा ही किराया ले रहे हैं। डीजल के दाम में कटौती का जनता को कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है।
रमेश चंद्र, मदनलाल, लेखराज, मोहम्मद रहीम, अब्दुल रशीद आदि ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद डीजल, पेट्रोल के दाम में काफी कमी हुई है।
हैरानी की बात यह है डीजल के दाम घटने के बावजूद बस मालिकों ने यात्री किराए में कोई कमी नहीं की है। ग्रामीणों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि इससे यात्री और माल भाडे़ में कमी आएगी।
हैरानी की बात यह है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से बिना देरी किए यात्री किराया कम करवाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।