फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नवरात्र के दौरान ऐसी रहेगी कटड़ा की सुरक्षा, आईजी ने सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

Fri, 27 Sep 2019 02:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव में सुरक्षा को लेकर आईजी मुकेश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने को कहा। बताया कि आयोजन के दौरान भवन व अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


गुरुवार को सिंह ने कहा कि नवरात्र में सुरक्षा के लिए भारी संख्या पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा कस्बे से लेकर भवन तक जवानों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा अन्य सुरक्षा दस्ते तैनात किए जाएंगे।

आईजी ने बताया कि नवरात्र के दौरान नगर सहित भवन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। कटड़ा और भवन को लेकर भी आतंकियों की ओर कई वार धमकियां दी जाती रही हैं। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे और बढ़ाए जा रहे हैं। यह पुलिस और सुरक्षा के लिए काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही नवरात्र में दर्शनों को आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रबंधों को और कड़ा रखने के लिए उचित कदम उठाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें