करीब तीन किलोमीटर के दायरे में नोनाथ से तपयाल तक सुरक्षा गश्त की गई। अभियान की शुरुआत रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के जवानों की ब्रीफिंग के साथ हुई, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें।
एसओजी और सीआरपीएफ ने मिलकर चलाया तलाशी अभियान
सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) सांबा और सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने संयुक्त रूप से कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन और रूम इंटरवेंशन एक्सरसाइज भी की।
इसके बाद एक महत्वपूर्ण स्थान पर अचानक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों के तहत की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए लगातार जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा माहौल को मजबूत बनाए रखने, राष्ट्र विरोधी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे पेट्रोलिंग अभियान, तलाशी अभियान और औचक जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।